अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक महोत्सव आज 22 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा।
By Shubh Bhaskar ·
21 Jan 2026 ·
47 views
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक महोत्सव आज 22 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा।
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़-
अयोध्या राम जन्मभूमि स्थित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में वार्षिक महोत्सव का आयोजन गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को महंत जी की हवेली, ठिकाना गंगा बाग पर भव्य रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक महंत प्रकाश दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे सुंदरकांड पाठ से होगा। इसके पश्चात राम भक्तों द्वारा भजन गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रभु श्रीराम की भव्य एवं आकर्षक झांकी सजाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम के अंत में महाआरती का आयोजन किया जाएगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर कस्बे के प्रमुख सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों, प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में समस्त गौशाला परिवार,कला संगम राजगढ़,पंचायती पुस्तकालय राजगढ़,महिला समिति राजगढ़, वैश्य महिला समिति राजगढ़, लायंस क्लब राजगढ़,भाजपा मंडल राजगढ़,श्याम सेवा समिति राजगढ़ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन एवं प्रमुख जिम्मेदारी राम भक्त वीरेंद्र दाधीच को सौंपी गई है। आयोजकों ने समस्त नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।