समस्त मुतवल्ली/कमेटी वक्फ सम्पत्तियों का डाटा 15 फरवरी तक करें अद्यतन।
By Shubh Bhaskar ·
18 Jan 2026 ·
16 views
समस्त मुतवल्ली/कमेटी वक्फ सम्पत्तियों का डाटा 15 फरवरी तक करें अद्यतन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी ने जिले की समस्त वक्फ सम्पत्तियों के मुतवल्ली एवं प्रबंधन समितियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपनी-अपनी वक्फ सम्पत्तियों से संबंधित डाटा को समय पर अद्यतन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि माननीय न्यायालय राजस्थान वक्फ अधिकरण के आदेश के अनुसरण में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वक्फ पोर्टल को ०9 जनवरी 2026 से पुनः 22 मार्च 2026 तक सक्रिय कर दिया गया है। इस अवधि में सभी मुतवल्ली/कमेटी अपने जैरे-इंतजाम वक्फ बोर्ड में पंजीकृत सम्पत्तियों में से जो वक्फ सम्पत्तियां अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई हैं, उनका डाटा अपलोड करें तथा जिन सम्पत्तियों का डाटा पूर्व में रिजेक्ट हो चुका है, उसे संशोधित कर पुनः अद्यतन करें।
श्रीमती सीमा कुमारी ने स्पष्ट किया कि यह समस्त कार्यवाही 15 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जानी है। समय सीमा में डाटा अद्यतन नहीं करने की स्थिति में संबंधित मुतवल्ली/कमेटी स्वयं जिम्मेदार होगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय में प्रक्रिया पूर्ण कर विभागीय कार्यों में सहयोग प्रदान करें।