ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मा. न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने किया वन्दे मातरम् चित्रकला कार्यशाला का भव्य उद्घाटन

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 39 views
मा. न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने किया वन्दे मातरम् चित्रकला कार्यशाला का भव्य उद्घाटन

संयोजक कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा तथा मेंटोर डॉ सचिन सैनी के निर्देशन में शुरू हुई कला कार्यशाला


सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज संगम न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के अतर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में वंदे मातरम पर आधारित चित्रांकन हेतु तीन दिवसीय वंदे मातरम कला कार्यशाला का उद्घाटन माघ मेले के संस्कार भारती शिविर में फीता काटकर एवं कैनवस पर चित्रण करके भव्य उद्घाटन किया और कहां कि वंदे मातरम बोलने मात्र से ही शरीर में देशभक्ति की भावना की लहर दौड़ जाती है । कार्यशाला के संयोजक सुविख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एवं विशिष्ट अतिथि ज्योति मिश्रा का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्पदान से किया ।महामंत्री विभव शंकर मिश्रा ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। कार्यशाला के मेंटोर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सचिन सैनी के निर्देशन में चित्रकार शुभम कुशवाहा, सौरभ सोनी, सर्वेश पटेल, प्रिया सिंह एवं युग सिंह वंदे मातरम थीम पर स्केचिंग की शानदार शुरुआत की उत्तर प्रदेश सरकार राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गिरीशचद्र मिश्र व निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री ने संयोजक रवीन्द्र कुशवाहा को बधाई दी। उद्घाटन अवसर पर संस्कार भारतीय प्रयागराज के पदाधिकारी दीपक शर्मा, सुशील राय, योगेंद्र मिश्र विश्वबंधु ,ज्योति मिश्रा, विभव मिश्रा ने कलाकारों के ड्राइंग की तारीफ की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube