ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 2026 का उद्घाटन खेल प्रतियोगिता से आपसी भाईचारा बढ़ता है- सांसद मन्ना लाल रावतमेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 2026 का उद्घाटन खेल प्रतियोगिता से आपसी भाईचारा बढ़ता है- सांसद मन्ना लाल रावत

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 152 views
मेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 2026 का उद्घाटन
खेल प्रतियोगिता से आपसी भाईचारा बढ़ता है- सांसद मन्ना लाल रावत
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर मेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 2026 का उद्घाटन फील्ड क्लब में अतिथियों द्वारा किया गया। मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मेवाड़ और वागड़ के नर्सेज एवं पेरामेडिकल कर्मचारी भाग ले रहे हैं जिसका आयोजन राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर द्वारा करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में पुरुष के लिए क्रिकेट एवं महिलाएं क्रिकेट कबड्डी,रेस एवं रस्साकसी में भाग ले रही हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा ने कि। मुख्य अतिथि सांसद मन्नालाल रावत ,उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन एवं अलका मूंदड़ा, अधीक्षक डॉ आर एल सुमन थे‌। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष जोधपुर जगदीश जाट, नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश पालीवाल,सी पी वेद , रतनलाल सोलंकी,शारदा गरासिया, वीणा कलाल, नूरानी मेहडा, जितेंद्र भटनागर, भगवान सिंह गहलोत व भगवत सिंह थे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश जोशी एवं सचिन वैष्णव ने किया। शहर विधायक ताराचंद जैन ने बोलिंग कर, सांसद मन्नालाल रावत ने बैटिंग कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों को जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा व प्रदेश सचिव लाल चंद ऐचरा ने पगड़ी, उपरणा,पुष्प गुच्छ और स्मृति स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रवीण चरपोटा ने स्वागत भाषण में अतिथियों से वर्ष में एक बार नर्सेज की डीपीसी करवाने एवं बरसों से अस्पताल में कार्यरत नर्सेज को भार्ति में 10, 20 व 30 बोनस अंक देकर परमानेंट भर्ती में लिया जाए की मांग की। सांसद मुन्ना लाल रावत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से आपसी भाईचारा बढ़ता है। खेल प्रतियोगिता की जिम्मेदारी खेल मंत्री दिलीप यादव, हुकमीचंद मीणा, कृष्ण अवतार गुप्ता, विश्वेश्वर त्रिवेदी,सकीला अंसारी, अभिषेक शर्मा, मंगला जोशी,शाइन बानू, शर्मिला माली, सुनीता सिंह,नीशा कुमावत , मुकेश मेघवाल ने संभाल रखी थी। कार्यक्रम में हेमंत आमेटा, चन्द्र प्रकाश सिसोदिया, गायत्री जड़िया, रमेश मीणा, ओमप्रकाश गंगवाल सहित सीनियर नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube