ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

किसान केसरी बलदेव राम मिर्धा की 138वीं जयंती मनाई: शिक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

By Shubh Bhaskar · 17 Jan 2026 · 33 views
किसान केसरी बलदेव राम मिर्धा की 138वीं जयंती मनाई: शिक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

​जोधपुर ।शहर के बनाड़ रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा द्वारा राजस्थान के महान किसान नेता, समाज सुधारक एवं शिक्षा प्रचारक किसान केसरी स्वर्गीय बलदेव राम मिर्धा की 138वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न गणमान्य लोगों ने मिर्धा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल ने कहा कि मरुभूमि में जन्मे बलदेव राम मिर्धा एक युगांतरकारी व्यक्तित्व थे। उन्होंने मारवाड़ क्षेत्र में किसानों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ शिक्षा की अलख जगाई। बेनीवाल ने बताया कि मिर्धा जी ने किसानों के बच्चों के लिए शिक्षण संस्थाएं और छात्रावास खोलकर ग्रामीण विकास की नींव रखी थी।
​बेनीवाल ने सर्व समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे मिर्धा जी के त्याग और सेवा भाव को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने की अपील की।

​ये गणमान्य रहे उपस्थित

​कार्यक्रम के दौरान राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बुधाराम चौधरी, एडवोकेट एम.आर. डेलू, श्रवण मुंदियाडा सिलारी, और भागीरथ कड़वासरा सहित कई प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
​साथ ही एडवोकेट जितेंद्र पाराशरिया, एडवोकेट सीताराम बेनीवाल, एडवोकेट कल्याण चौधरी, रामदयाल डूडी, भियाराम पोटलिया, शिक्षक नेता अशोक खुडखुडिया, आदर्श जाट महासभा शहर जिला अध्यक्ष दिनेश खुडखुडिया, खेमाराम पापड़ा, सुरेश प्रजापत, आर.के. मेघवाल और बी.एल. जाखड़ ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर अपने विचार व्यक्त किए। सोशल मीडिया पर भी दिन भर मिर्धा जी को श्रद्धांजलि देने का तांता लगा रहा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube