ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सहस्त्रबाहु नारी शक्ति ने किए दान पुण्य और सेवा कार्य बेसहारा व वृद्ध महिलाओं को कम्बल, गेहूं व तिल के लड्डू वितरित किए 

By Shubh Bhaskar · 15 Jan 2026 · 31 views
सहस्त्रबाहु नारी शक्ति ने किए दान पुण्य और सेवा कार्य
बेसहारा व वृद्ध महिलाओं को कम्बल, गेहूं व तिल के लड्डू वितरित किए 
उदयपुर 
सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन उदयपुर ने मकर संक्रांति पर्व दान पुण्य के उत्सव के रूप में मनाया । अध्यक्ष निर्मला जयसवाल ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर  को दो जगह सेवा कार्य किए गए ।  पहला  सेवा कार्य *दीपक संस्थान*,  गांव बीलिया में  बेआसरा , वृद्ध महिलाओं को  कंबल , गेंहू  और तिल गुड़ के लड्डू बांटकर किया गया । 
  दूसरी चैरिटी *अभिलाषा मूक - बधिर  विद्यालय*  , सज्जन नगर में की गई । वहां 280 मूक - बधिर बच्चों को रजिस्टर बांटे । विद्यालय की कक्षाएं , साफ - सफाई ,  बच्चों की पढ़ाई की ललक , पढ़ाने की तकनीक और कंप्यूटर लैब आदि देखकर संगठन के सदस्य सुखद अनुभव से भर गए ।  कार्यक्रम में चंद्रकला , नीतू , नम्रता चौधरी व  धारावती सुहालका , गजेंद्र चौधरी , रश्मि व  ज्ञानचंद जायसवाल का विशेष सहयोग रहा ।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube