ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सर्राफा संघ का स्नेह मिलन समारोह संपन्न*

By Shubh Bhaskar · 14 Jan 2026 · 229 views
*सर्राफा संघ का स्नेह मिलन समारोह संपन्न*

व्यापारियों ने सतोलिया खेल में दिखाया उत्साह

दैनिक शुभ भास्कर भगवान लाल जाट राजस्थान राजसमंद भीम शहर के सर्राफा संघ का स्नेह मिलन ताल स्थित एक निजी रिसॉर्ट में महाव्यापार संघ के अध्यक्ष बाबू लाल कोठारी की अध्यक्षता में मकर संक्रांति के सुअवसर पर आयोजित हुआ। जिसमें सभी व्यापार संघों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। जिसमें सर्राफा सहित अन्य व्यापार संघों के विभिन्न मुद्दों को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर सर्व सम्मति से अमावस एवं पूर्णिमा को शहर में अपने प्रतिष्ठानों को बन्द रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान किराना व्यापार संघ अध्यक्ष गोकुल मुनोत रामनारायण सोनी रमेश सोनी खीम राज सोनी ईमित्र संघ के राजेंद्र सिंह स्टेशनरी संघ अध्यक्ष महेंद्र कोठारी स्वर्णकार संघ देवगढ़ के भगवान लाल सोनी चंद्रप्रकाश अच्छा हरीश पोखरना मेडिकल संघ के रमेश मुनोत बिल्डिंग मटेरियल संघ के दीपक भटेवरा मोबाईल संघ के कमल सिंह रावत आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान नेमी चन्द गन्ना विकास गुडलिया दिलीप चौपड़ा अरूण देरासरिया आदि ने वर्ष भर के विभिन्न व्यापार मंडलों द्वारा किए जाने वाले जीवदया एवं अन्य सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान व्यापार संघ से जुड़े व्यापारियों ने पारंपरिक खेल सतोलिया गुल्ली डंडा क्रिकेट जैसे खेलो का परिवारजनों महिलाओं सहित आनंद लिया। इस दौरान विभिन्न खेलो में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान करने वाली टीम के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। समारोह में तहसीलदार मनोज कुमार गांग सीओ राकेश वर्मा आदि में भी शिरकत की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube