ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनाया युवा दिवस, मोटिवेशनल सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

By Shubh Bhaskar · 12 Jan 2026 · 58 views
एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनाया युवा दिवस, मोटिवेशनल सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

​पीपाड़ सिटी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पीपाड़ के तत्वावधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य मोटिवेशनल सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. यशवंत राज, डॉ. कुणाल सिंह, डॉ. नीतू शर्मा और डॉ. जगदीश जांगिड़ उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकाग्रता और कड़े परिश्रम का मंत्र दिया। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सानिया ज्याणी और नगर मंत्री रक्षा राजपुरोहित ने भी संगठन की रीति-नीति और युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला।
​कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को परिषद की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनका हौसला बढ़ाया गया। वहीं, कई छात्रों ने ओजस्वी भाषण के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर एसएफडी संयोजक भवानी सिंह, खेल संयोजक मनसुख सिंह, महाविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष रविंद्र राठौड, नवीन देवड़ा, इस्लामुद्दीन, कमलेश, रवि, अनीता, किरण, रूबी, हर्षिता, मीनाक्षी, सुमन और मनीषा सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube