गौ सम्मान दिवस के लिए संतों का देशव्यापी आव्हान।
By Shubh Bhaskar ·
12 Jan 2026 ·
161 views
गौ सम्मान दिवस के लिए संतों का देशव्यापी आव्हान।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजस्थान- भारत देश में पहली बार आगामी 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस सम्पूर्ण देशभर में मनाया जाएगा। इस अवसर को लेकर ब्रज धाम वृंदावन के संतों सहित सभी राज्यों के संतों एवं सर्व समाज द्वारा जन-जागृति अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।
इसी क्रम में 11 जनवरी को जयपुर में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय प्रवक्ता संत प्रकोष्ठ गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सर्व समाज जागृति संग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र डॉ सुरेश चंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गौ माता को सम्मान दिलाने का संकल्प लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,राज्यपालों एवं मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों से अपील की गई है कि वे अपने- अपने जिलों में जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं अन्य सरकारी अधिकारियों को ज्ञापन अवश्य दें।
संतों ने आव्हान किया कि सभी भारतवासी एकजुट होकर गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि “जब तक जीवित रहेंगे, गौ माता की सेवा और रक्षा करेंगे।”
राष्ट्रीय प्रवक्ता संत प्रकोष्ठ गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज ने कहा कि संगठन ने मन में ठान लिया है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराना है, ताकि भारत सरकार और केंद्र सरकार इस विषय पर संज्ञान लें। उन्होंने सभी गौ पुत्रों और गौ रक्षकों से इस मुहिम में शामिल होकर गौ माता की आवाज बुलंद करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि गौ माता रहेगी तो भारत देश रहेगा। सभी “कलम के सिपाहियों” से इस मिशन को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया गया तथा सभी भारतवासियों से इस सहभागिता में भाग लेने की बात कही।