ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

युग पुरुष स्वामी विवेकानंद का 163 वा जन्मदिवस मनाया

By Shubh Bhaskar · 12 Jan 2026 · 25 views
युग पुरुष स्वामी विवेकानंद का 163 वा जन्मदिवस मनाया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्थानीय राज्य के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट में महान भारतीय संत दार्शनिक और समाज सुधारक युगपुरुष स्वामी विवेकानंद का 163 वा जन्मदिवस विद्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर संस्था प्रधान देवी लाल बेरवा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को विश्व भर में प्रसिद्ध किया उन्होंने मानव सेवा को लेकर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की युवाओं के सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे हम सबको उनके विचारों से प्रेरित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान देवी लाल बेरवा, सुधा पारीक, वर्षा व्यास, लाड कंवर, सुनीता समदानी, अभिषेक मीणा, विकास खटीक, अनुराग भट्ट, धनवंती कोली, यामिनी सुवालका, प्रियांशु गर्ग भी उपस्थित रहे। केरियर डे के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के माल्यार्पण किया गया और उनके बताइए मार्ग पर संकल्प लिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube