नववर्ष, लोहड़ी व मकर संक्रांति पर कड़ी कचोरी प्रसाद का वितरण।
By Shubh Bhaskar ·
11 Jan 2026 ·
6 views
नववर्ष, लोहड़ी व मकर संक्रांति पर कड़ी कचोरी प्रसाद का वितरण।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम नवयुवक मंडल, विवेकानंद चौक अलवर के तत्वावधान में रविवार को नववर्ष, लोहड़ी व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कड़ी कचोरी के प्रसाद का वितरण किया गया।
मंडल के प्रवक्ता जितेंद्र ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा, आशीर्वाद एवं मंडल के सभी सदस्यों के सहयोग से अशोका टॉकीज, विवेकानंद चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के सभी सदस्यों द्वारा विधिवत बाबा श्याम की आरती की गई तथा भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत प्रातः 10 बजे से कड़ी कचोरी के प्रसाद का वितरण प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मंडल के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री श्याम नवयुवक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।