ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बस्सी जोगियान में घायल वानर को मिला जीवनदान, ब्रजवासी गौ रक्षक सेना की तत्परता सराहनीय।

By Shubh Bhaskar · 10 Jan 2026 · 31 views
बस्सी जोगियान में घायल वानर को मिला जीवनदान, ब्रजवासी गौ रक्षक सेना की तत्परता सराहनीय।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बसवा बस्सी जोगियान- बसवा के बस्सी जोगियान क्षेत्र में एक बेजुबान जीव वानर राज घायल अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना पवन कुमार (जिला मंत्री, अलवर) व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश सचिव सुरेश पुजारी द्वारा तुरंत डॉक्टर दीपक सैनी को दी गई। सूचना मिलते ही डॉक्टर सैनी बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और वानर का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद वानर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
इस पूरे अभियान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत की बस्सी जोगियान टीम का पूर्ण सहयोग रहा, जिससे वानर राज को जीवनदान मिला। मौके पर सचिव सुरेश पुजारी,पवन कुमार, अमित गड़वाल, कुलदीप सिंह, धर्मेन्द्र गड़वाल, सुनील गुर्जर सहित डॉक्टर दीपक सैनी उपस्थित रहे।
राजस्थान प्रदेश सचिव सुरेश पुजारी ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना की टीम बेजुबान जीवों की सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है और हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। टीम की इस मानवीय पहल की क्षेत्रवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube