ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हिंदुस्तान का धर्म ही सनातन धर्म है हम सब हिंदुओं को एक होना होगा

By Shubh Bhaskar · 09 Jan 2026 · 20 views
हिंदुस्तान का धर्म ही सनातन धर्म है हम सब हिंदुओं को एक होना होगा

सुनील कुमार मिश्रा (बद्री )दैनिक शुभ भास्कर मुसलमान अगर क़ुरान के अनुसार चलेगा , ईसाई बाइबल के अनुसार , तो फिर सवाल उठता है हिंदू ही हर बार संविधान की दुहाई क्यों दे? क्या हिंदू मूर्ख है जो अपनी आस्था, संस्कृति और परंपरा को पीछे छोड़ दे? यह प्रश्न आज हर जागरूक मन में गूंज रहा है। हिंदू_चेतना आस्था सवाल संविधान का सम्मान हम भी करते हैं लेकिन सम्मान का मतलब आत्मविस्मृति नहीं होता। जब बाकी समुदाय अपनी धार्मिक पुस्तकों को जीवन का मार्गदर्शक बनाते हैं तब हिंदू को उसकी पहचान से काटने की कोशिश क्यों? यह चयनात्मक नैतिकता अब नहीं चलेगी। संविधान_सम्मान दोहरा_मापदंड हिंदू महाभारत हमें धर्म, कर्तव्य और न्याय सिखाती है और गीता कर्मयोग का अमर संदेश देती है । यही हमारी जीवन-दृष्टि है, यही हमारी शक्ति है। जो हमें हमारी जड़ों से दूर करेगा, वही समाज को कमजोर करेगा। गीता महाभारत धर्म_कर्तव्य हम संविधान के भीतर रहकर भी अपनी सनातन परंपरा पर गर्व कर सकते हैं आस्था और कानून एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं, जब तक न्याय और समानता बनी रहे। लेकिन हिंदू से ही त्याग की अपेक्षा—यह अन्याय है। सनातन न्याय समानता अब समय है साफ़ कहने का— हम भी गीता और महाभारत के अनुसार चलेंगे अपनी पहचान के साथ, अपने मूल्यों के साथ। सम्मान सबका, अधिकार सबके—पर आत्मसम्मान सर्वोपरि! हिंदू_पहचान हिंदुस्तान आत्मसम्मान है

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube