ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अशोका फाउंडेशन द्वारा निशक्तजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण 10 व 11 जनवरी को

By Shubh Bhaskar · 06 Jan 2026 · 36 views
अशोका फाउंडेशन द्वारा निशक्तजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण 10 व 11 जनवरी को

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर अशोका फाउंडेशन के तत्वावधान में निशक्तजनों के लिए एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन दिनांक 10 एवं 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
यह शिविर प्रातः 11 बजे से सायं ०4 बजे तक नसिया जी, जैन वाटिका, बस स्टैंड के पास, अलवर में आयोजित होगा। शिविर में जरूरतमंद निशक्तजनों को जयपुर फुट, श्रवण यंत्र, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कैलीपर, बैसाखी, विजुअल स्टिक, वॉकर ,सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
अशोका फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य निशक्तजनों को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनके जीवन को सरल और सशक्त बनाना है। संस्था ने पात्र जरूरतमंद लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube