ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सापासर तालाब पर 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का भव्य शुभारंभ

By Shubh Bhaskar · 26 May 2026 · 37 views
सापासर तालाब पर 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का भव्य शुभारंभ


​पीपाड़ शहर। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय नगर पालिका द्वारा क्षेत्र के ऐतिहासिक सपासर तालाब पर 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया।​जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: अधिशासी अधिकारी रामकिशोर भाटी ने बताया कि अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों और प्रबुद्ध नागरिकों ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और वर्षा जल संचयन का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक तालाब का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों ने पीपल के वृक्ष की पूजा कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
​नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा पूरे तालाब क्षेत्र और उसके आस-पास के घाटों की सघन सफाई की गई, ताकि आने वाली बारिश का पानी स्वच्छ रहे।​अधिशासी अधिकारी रामकिशोर भाटी ने कहा कि​"जल संरक्षण केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। हमारे पारंपरिक जल स्रोत जैसे तालाब और बावड़ियां हमारी जीवनरेखा हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जल स्रोतों के संरक्षण, अधिक से अधिक पौधारोपण करने और सिंगल-यूज प्लास्टिक का उचित निस्तारण कर पर्यावरण को बचाने में अपनी भागीदारी निभाएं।"​इस अभियान के तहत आने वाले दिनों में कस्बे के अन्य जल स्रोतों की सफाई, मरम्मत और जन-जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा ताकि मानसून से पहले पानी को सहेजने की पूरी तैयारी की जा सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube