ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खोड जाटोली गांव में नर पैंथर की दस्तक, ०7 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सरिस्का में छोड़ा!

By Shubh Bhaskar · 27 May 2026 · 44 views
खोड जाटोली गांव में नर पैंथर की दस्तक, ०7 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सरिस्का में छोड़ा!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-बांदीकुई- दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड के गुडा कटला क्षेत्र स्थित खोड जाटोली गांव में पिछले कई दिनों से एक बड़े नर पैंथर की लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग तुरंत सक्रिय हुआ और वन्य जीव रेस्क्यू एक्सपर्ट, गौ सेवक एवं सर्पमित्र मुकेश सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने करीब ०6 से ०7 घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात लगभग डेढ़ बजे पैंथर को पिंजरे की सहायता से सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद पैंथर को वन विभाग रेंज बांदीकुई लाया गया, जहां आवश्यक चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वन विभाग के वाहन से सरिस्का के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू अभियान में क्षेत्रीय वन अधिकारी उदय सिंह, वन्य जीव प्रेमी एवं सर्पमित्र मुकेश सैनी, सोनू, योगेश, उम्मेद, बबलू, कृष्णकांत भारद्वाज, हमीर, विनय सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग और रेस्क्यू टीम की तत्परता एवं साहसिक कार्य की सराहना की।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को जानकारी देते हुए मुकेश सैनी ने बताया कि यदि कहीं घायल या दुर्घटनाग्रस्त बेजुबान जीव दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें। उन्होंने कहा कि “एक कॉल किसी बेजुबान जीव की जान बचा सकता है।”
उन्होंने बताया कि नंदी, गाय, कुत्ता, मगरमच्छ, अजगर, मोर, कोबरा, रेट स्नेक, बाघ, तेंदुआ, जरख सहित किसी भी वन्य जीव की सूचना वन्य जीव रेस्क्यू एक्सपर्ट मुकेश सैनी बांदीकुई को दी जा सकती है। उनकी टीम 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत रहती है। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7297041258 पर संपर्क किया जा सकता है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube