ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वंदे गंगा जल अभियान: पीपाड़ शहर के मिस्त्री मार्केट में नगर पालिका ने लगाया जल मंदिर, लोगों को पिलाया ठंडा पानी

By Shubh Bhaskar · 26 May 2026 · 26 views
वंदे गंगा जल अभियान: पीपाड़ शहर के मिस्त्री मार्केट में नगर पालिका ने लगाया जल मंदिर, लोगों को पिलाया ठंडा पानी

​पीपाड़ शहर। राजस्थान सरकार के 'वंदे गंगा जल अभियान' के तहत मंगलवार को पीपाड़ शहर के मिस्त्री मार्केट में नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक दिवसीय जल मंदिर (प्याऊ) का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को ठंडा पानी पिलाकर राहत पहुंचाई गई।​भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका द्वारा आमजन के आराम के लिए जल मंदिर स्थल पर कूलर और छाया की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसकी स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की।इस मौके पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल लोगों को भीषण गर्मी में राहत पहुंचाना है, बल्कि उन्हें पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने आमजन से पानी की हर बूंद को बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube