श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान गंगा महोत्सव कथा का समापन
By Shubh Bhaskar ·
27 May 2026 ·
5 views
श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान गंगा महोत्सव कथा का समापन
दैनिक शुभ भास्कर भुवनेश आमेटा राजस्थान उदयपुर स्व. डॉ सुरेश चंद्र आमेटा और स्व श्रीमती अनीता आमेटा की पुण्य स्मृति मे डॉ श्वेता शर्मा और डॉ रक्षित आमेटा एवं समस्त परिवारजन द्वारा श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान गंगा महोत्सव का सफल समापन ऋषि श्रृंग सेवा संस्थान, अम्बामाता स्कीम, उदयपुर में भागवताचार्य पंडित राधेगोविन्द जी महाराज द्वारा हुआ।
अंतिम दिन श्री कृष्ण-सुदामा प्रसंग की झांकी का सभी भक्तों ने आनंद उठाया। भागवताचार्य पंडित राधेगोविन्द जी महाराज ने पंचम वेद भागवत महापुराण के सभी स्कधों का उल्लेख किया और इसे जीवन मुक्ति का साधन बताया।
आयोजक डॉ श्वेता शर्मा ने बताया कि कथा के सभी सात दिनों में कई भक्तों ने कथा और भजन का आनंद लिया।