राठौलाई नाडी बालाजी मंदिर में अखंड रामायण पाठ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
By Shubh Bhaskar ·
26 May 2026 ·
74 views
राठौलाई नाडी बालाजी मंदिर में अखंड रामायण पाठ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पीपाड़ शहर। कस्बे में बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। यहाँ राठौलाई नाडी के पास स्थित बालाजी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ में श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजन समिति के सदस्य कैलाश टाक ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। मंदिर परिसर में सुबह से ही संगीतमय रामायण पाठ की चौपाइयों से माहौल भक्तिमय हो गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।टाक ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुआ यह अखंड रामायण पाठ बुधवार सुबह पूर्णाहुति और विशेष आरती के साथ संपन्न होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक, लक्ष्मीदेवी टाक, अमराराम टाक, अनिल टाक, योग गुरु भगवान परिहार,पदम कच्छवाह सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।