ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में वीर विनय चौराहे पर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 23 Jul 2026 · 18 views
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में वीर विनय चौराहे पर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन में सपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अमानवीय तरीके से लाठीचार्ज किया गया तथा महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विपरीत है।

सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की भी मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से पूरे मामले का संज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube