ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उपनिदेशक सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने शहरी सेवा फॉलोअप शिविर का किया औचक निरीक्षण, मौके पर बांटे प्रमाण पत्र

By Shubh Bhaskar · 23 Jul 2026 · 109 views
उपनिदेशक सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने शहरी सेवा फॉलोअप शिविर का किया औचक निरीक्षण, मौके पर बांटे प्रमाण पत्र


​पीपाड शहर स्थानीय निकाय विभाग (क्षेत्रीय) जोधपुर के उपनिदेशक श्री सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने गुरुवार को शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत आयोजित फॉलोअप शिविर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।​शिविर के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 2 आवेदकों को बैंक के माध्यम से ऋण स्वीकृत कराकर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही मौके पर ही आमजन की राहत के लिए 5 जन्म प्रमाण पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 1 भवन निर्माण स्वीकृति पत्र जारी कर लाभार्थियों को सौंपे गए।​इस दौरान नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक विरेन्द्र जीनगर, कनिष्ठ अभियन्ता विपिन परिहार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिवलाल सैन, वरिष्ठ लिपिक प्रेमसिंह, कनिष्ठ लिपिक अर्जुन सेन, सहायक कर्मचारी राजेन्द्र कुमार, शंकरराम, केसरसिंह सहित पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में भाजपा महामंत्री सुरेन्द्र टाक, पूर्व चेयरमैन बाबूलाल टाक, पार्षद प्रतिनिधि कल्याण टाक एवं माधुसिंह कच्छावाह भी उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube