ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में गौ माता सम्मान हस्ताक्षर अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 23 Jul 2026 · 8 views
अलवर में गौ माता सम्मान हस्ताक्षर अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग के समर्थन में 27 जुलाई को प्रस्तावित हस्ताक्षर अभियान एवं राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपने के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अलवर में गायत्री परिवार के सहयोग से तैयारी बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
बैठक में 27 जुलाई को चलाए जाने वाले व्यापक हस्ताक्षर अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं गौभक्तों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाने वाले प्रार्थना पत्र की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में गायत्री परिवार के सदस्य दिनेश चंद गुप्ता,महेश शर्मा, सतीश चंद यादव,जगदीश गुप्ता एवं रजनी शर्मा ने स्वामी गोबर गोपालानंद जी महाराज,बहादुर सिंह तथा अशोक ब्रह्मचारी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर स्वामी गोबर गोपालानंद जी महाराज ने अभियान के उद्देश्य,आगामी कार्यक्रमों तथा 27 जुलाई को आयोजित होने वाले हस्ताक्षर अभियान एवं ज्ञापन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अधिकाधिक जनसमर्थन के माध्यम से इस मांग को प्रभावी ढंग से केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
आयोजकों ने सभी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से 27 जुलाई को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर हस्ताक्षर अभियान एवं ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
जिला मीडिया प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि बैठक में गरिमा गोयल,तेज सिंह यादव, रामबाबू शर्मा,बी.एल.यादव, विजेंद्र गुप्ता,नाहर सिंह पंचाल,गोलू बॉक्सर एवं कुलदीप जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए तेज सिंह यादव को शहर प्रमुख,जबकि रामबाबू शर्मा एवं दिनेश गुप्ता को सह-प्रमुख नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube