ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

०7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने ०3 घंटे में आरोपी पड़ोसी को किया गिरफ्तार!

By Shubh Bhaskar · 20 Jul 2026 · 3 views
०7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने ०3 घंटे में आरोपी पड़ोसी को किया गिरफ्तार!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बाड़मेर:- बाड़मेर जिले में रविवार को एक ०7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पड़ोसी मासूम को बहला फुसलाकर कर ले गया और उसके साथ सारी हद पार कर ली। बाड़मेर पुलिस ने भी इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नामजद व्यक्ति मगसिंह पर आरोप लगाया गया है। जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए बिना देरी किए आरोपी को ०3 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर की घटना है लेकिन पुलिस को रिपोर्ट शाम को मिली। जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरु करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस एसआईटी गठित कर इस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

रविवार दोपहर को नाबालिग बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी. इस दौरान आरोपी पड़ोसी आया और मासूम को बहला फुसलाकर कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद नाबालिग अपने घर पहुंची. बच्ची को इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उनके पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजनों नाबालिग बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस को भी इस घटना के बारे में सूचना मिली. जिस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और अस्पताल पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और परिजनों से उक्त घटना के संबंध में रिपोर्ट लेकर तत्काल मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube