ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

22 जुलाई को बलरामपुर में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, तैयारियों को लेकर संगठन सक्रिय

By Shubh Bhaskar · 19 Jul 2026 · 43 views
22 जुलाई को बलरामपुर में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, तैयारियों को लेकर संगठन सक्रिय





भाजपा जिलाध्यक्ष बोले— बूथ संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत



सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 जुलाई को विधानसभा बलरामपुर में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा एवं सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं और उनके नेतृत्व में प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 22 जुलाई का सम्मेलन संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।

सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।

बैठक में जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह, विंदु विश्वकर्मा, आद्या सिंह 'पिंकी', राजाराम गौतम, ललिता तिवारी, जिला मंत्री अक्षय शुक्ला, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री, मंजू तिवारी, सुनीता मिश्रा, सरोज तिवारी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ तुलसियान, राकेश ओझा, चंचरीक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से 22 जुलाई को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube