ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी कस्बे के खुले कुएं में गिरे (श्वान) कुत्ते के दो पिल्ले।

By Shubh Bhaskar · 05 Jan 2026 · 48 views
माचाड़ी कस्बे के खुले कुएं में गिरे (श्वान) कुत्ते के दो पिल्ले।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी-प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के होली माता रोड के पास चारू व लालाराम प्रजापत के मकान के समीप खुलें कुएं में (श्वान) कुत्ते के दो पिल्ले शनिवार रात के अंधेरे में गिर गए दूसरे दिन रविवार शाम को जब लोगों को पता चला तो उन्होंने जीव जंतु प्रेमी जुगनू तमोली को सूचित किया तो जुगनू तमोली ने बताया कि मैं अजमेर गया हुआ हूं कल सुबह आकर निकाल दूंगा लेकिन दूसरे दिन दोपहर तक जीव जंतु प्रेमी जुगनू तंबोली के नहीं आने पर भौरंगीं गौशाला के पंडित अजय शर्मा को सूचित किया तो उन्होंने दो जगह सूचित किया लेकिन सूचना मिलने पर जीव जंतु प्रेमी पंडित सुरेश पुजारी,व मुकेश सैनी बसवा की टीम से पहले छावा टीम मालाखेड़ा के जीव जंतु प्रेमी पंकज पटेल,सावन प्रजापत, राहुल जांगिड़,सतीश मीणा, आदि साहू,ऋतुराज सैनी आदि साथी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुएं में उतरकर दो जीवों की जान बचाई लोगों ने दो जीवों की जान बचाने पर भूरी भूरी प्रशंसा कर उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विनोद सिंह,अनिल कोली,लाला राम प्रजापत,भौरंगी गौशाला व छावा टीम के गौसेवक मौके पर उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि इस कुएं में पहले भी दो बार घटना हो चुकी है उसके बावजूद भी ग्राम पंचायत व प्रशासन ने अभी तक कोई ध्यान नही दिया। औधजनता डबल इंजन की सरकार व जिला कलेक्टर से यह पूछना चाहती है कि इस खुले कुएं में जाल अभी डाल दिया जाएगा या फिर कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जाए।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube