साथीन की बेटी अरूणा कुड़िया का नीट 2026 में चयन, ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन ।
By Shubh Bhaskar ·
18 Jul 2026 ·
83 views
साथीन की बेटी अरूणा कुड़िया का नीट 2026 में चयन, ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन ।
पीपाड़ शहर ।ग्राम पंचायत साथीन निवासी प्रतिभावान छात्रा अरूणा कुड़िया सुपुत्री भीरमराम कुड़िया का नीट 2026 की परीक्षा में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होते ही परिजनों और ग्रामीणों ने अरूणा के घर पहुंचकर साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर उसका नागरिक अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है। वहीं
अरूणा की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे साथीन गांव का नाम रोशन हुआ है।इस अवसर पर अभिनंदन समारोह में समाजसेवी रामनिवास कुड़िया अरूणा के पिता भीरमराम कुड़िया माता श्रीमती सिवरी देवी रामचन्द्र कुड़िया बाबूलाल मुन्दियाड़ा पूनम सम्मूदेवी कूड़िया एवं जिला परिषद सदस्य श्रीमती दिव्या चौधरी सहित अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।
उधर अरूणा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और गांव के सहयोग को दिया।