ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आरबीआई का बड़ा कदम: भारत में जल्द शुरू हो सकती है प्लास्टिक नोटों की तैयारी।

By Shubh Bhaskar · 18 Jul 2026 · 69 views
आरबीआई का बड़ा कदम: भारत में जल्द शुरू हो सकती है प्लास्टिक नोटों की तैयारी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-नई दिल्ली- नई दिल्ली भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने देश में करेंसी नोटों की सुरक्षा बढ़ाने और उनकी आयु लंबी करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में आरबीआई ने नोटों के निर्माण के लिए आवश्यक 'ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीट' की आपूर्ति हेतु वैश्विक स्तर पर कंपनियों से निविदाएँ (टेंडर) आमंत्रित की हैं।
इस कदम के बाद संकेत मिल रहे हैं कि भारत में भविष्य में प्लास्टिक (पॉलिमर) बैंक नोटों का प्रचलन शुरू हो सकता है। वर्तमान में भारतीय मुद्रा विशेष कपास आधारित कागज़ पर छापी जाती है, जबकि पॉलिमर नोट विशेष सिंथेटिक प्लास्टिक सामग्री से तैयार किए जाते हैं।
प्लास्टिक नोट देखने और छूने में सामान्य नोटों जैसे ही होते हैं, लेकिन इनमें पारदर्शी विंडो,उन्नत होलोग्राम और आधुनिक सुरक्षा फीचर शामिल किए जा सकते हैं, जिससे इनकी नक़ल करना बेहद कठिन हो जाता है।
आरबीआई के इस कदम के पीछे दो प्रमुख उद्देश्य हैं—नोटों की अधिक टिकाऊ उम्र और बेहतर सुरक्षा। कागज़ी नोट पसीने,पानी और लगातार उपयोग के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे उन्हें बार-बार बदलना पड़ता है और नए नोट छापने पर बड़ा खर्च आता है। वहीं पॉलिमर नोट अधिक समय तक सुरक्षित रहते हैं, जलरोधी होते हैं और उनकी रखरखाव लागत भी अपेक्षाकृत कम होती है।
यदि यह प्रक्रिया सफल रहती है, तो आने वाले समय में भारतीय नागरिकों को अधिक सुरक्षित,टिकाऊ और आधुनिक तकनीक से लैस प्लास्टिक बैंक नोट देखने को मिल सकते हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube