ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

लायंस क्लब राजगढ़ ने शुरू की 'नेकी की दुकान',। जरूरतमंदों को वितरित होगी उपयोगी सामग्री।

By Shubh Bhaskar · 17 Jul 2026 · 64 views
लायंस क्लब राजगढ़ ने शुरू की 'नेकी की दुकान',। जरूरतमंदों को वितरित होगी उपयोगी सामग्री।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- मानव सेवा के उद्देश्य से लायंस क्लब राजगढ़ द्वारा श्री जगन्नाथ रथयात्रा एवं मेले के अवसर पर 17 जुलाई से 22 जुलाई तक 'नेकी की दुकान' का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा शिविर गंगा बाग, राजगढ़ स्थित मेला स्थल पर संचालित होगा।
कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद लोगों को कंबल,वस्त्र,बर्तन, स्टेशनरी,स्वच्छता सामग्री सहित अन्य आवश्यक उपयोगी वस्तुओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। क्लब ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करते हुए जरूरतमंदों के लिए उपयोगी सामग्री दान करें।
लायंस क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा एवं मेले के दौरान आयोजित यह सेवा अभियान समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने आमजन से इस नेक पहल में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन लोकेश रावत, सचिव लायन एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा,कोषाध्यक्ष लायन सुरेश सेन तथा कार्यक्रम संयोजक लायन वीरेन्द्र दाधीच सहित क्लब के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube