ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भिवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अमेज़न का 80 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद, दो भाई गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 17 Jul 2026 · 17 views
भिवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अमेज़न का 80 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद, दो भाई गिरफ्तार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- भिवाड़ी- भिवाडी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अमेज़न कंपनी का चोरी हुआ करीब 80 लाख रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक एवं घरेलू सामान बरामद किया है। यह कार्यवाही भिवाड़ी क्षेत्र के कहरानी गांव स्थित बावरियों की ढाणी में की गई।
पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद सामान अमेज़न के पार्सलों से चोरी किया गया था।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी का माल कहां-कहां खपाया जाता था। मामले की जांच जारी है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube