ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अमित यादव बने कोटपूतली विधानसभा संयोजक।

By Shubh Bhaskar · 17 Jul 2026 · 26 views
अमित यादव बने कोटपूतली विधानसभा संयोजक।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- कोटपूतली राजस्थान के कोटपूतली में महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान,विधानसभा कोटपूतली, जिला जयपुर (राजस्थान) में श्री अमित कुमार यादव को विधानसभा संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अमित कुमार यादव अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए शिक्षा, नैतिक मूल्यों, जनसेवा एवं सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज को जागरूक करने का कार्य भी करेंगे।
अपने चयन पर अमित कुमार यादव ने संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महात्मा गांधी के विचारों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाएगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube