ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आजाद समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी भेरूलाल पेंटर के आकस्मिक निधन पर बहुत से संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

By Shubh Bhaskar · 17 Jul 2026 · 39 views
आजाद समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी भेरूलाल पेंटर के आकस्मिक निधन पर बहुत से संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

पंडेर-पंडेर गाँव के आजाद समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी भेरूलाल रेगर (पेंटर) के आकस्मिक निधन के समाचार प्राप्त होने पर शाहपुरा से अम्बेडकर विचार मंच संस्थान,बासेड़ा से भीम आर्मी,जहाजपुर से आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता व भीलवाडा से भीम आर्मी,आजाद समाज पार्टी,अम्बेडकर विचार मंच संस्थान तथा आस-पास के क्षेत्र से कही संगठनों ने भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित की।
शाहपुरा से राजेन्द्र खटीक ने बताया कि आज में पत्रकारिता के क्षेत्र में हु स्वर्गीय भैरू लाल पेंटर की वजह से हु इन्होंने ही मेरे को सबसे पहले न्यूज़ टाइम टीवी के चैनल व अखबार में मौका दिया था।में आज भी इनके कारण से ही पत्रकारिता का कार्य कर रहा हु।स्वर्गीय भैरू लाल पेंटर गरीब परिवार से थे परंतु वह दिल से अमीर थे उन्होंने अपने क्षेत्र में महिलाओं की टीम भी बना रखी थी वह भी लोगो की सहायता लिए हमेशा तैयार रहती थी एवं
अलग-अलग संगठनों के लोगो ने भी बताया कि जब भी किसी निर्धन,असहाय व sc, st के लोगो पर अन्याय व अत्याचार होता है तो आजाद समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी स्वर्गीय भेरूलाल पेंटर सदैव तत्पर रहते थे।वह कभी भी नही सोचते थे कि जब तक न्याय नही मिलता तब तक संघर्ष करते थे।आज इनके चले जाने से बहुत दुख हो रहा है।भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और अपने श्री चरणों मे स्थान दे।
इस श्रधांजलि कार्यक्रम में अम्बेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर, पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सावर लाल रेगर बासेड़ा,आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रतन लाल रेगर कुंडिया कला,मुस्लिम समाज से ताज मोहम्मद, पार्षद यूनुस मोहम्मद,सरपंच मुकेश राव पंडेर,आजाद समाज पार्टी से मनोहर रेगर रावत खेड़ा आदि ने स्वर्गीय भेरूलाल पेंटर को श्रधांजलि अर्पित की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube