ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दिवंगत पार्षद स्व. कपिल राज शर्मा की पुण्यतिथि पर आज होंगे धार्मिक एवं सेवा कार्य।

By Shubh Bhaskar · 16 Jul 2026 · 14 views
दिवंगत पार्षद स्व. कपिल राज शर्मा की पुण्यतिथि पर आज होंगे धार्मिक एवं सेवा कार्य।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले दिवंगत पार्षद एवं युवा टीम के कोषाध्यक्ष स्व. कपिल राज शर्मा की पुण्यतिथि पर गुरुवार, 16 जुलाई को विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे स्व. पार्षद कपिल राज शर्मा स्मृति पार्क में वृक्षारोपण से की गई। इसके बाद प्रातः 8:30 बजे बुध विहार कांजी हाउस में गो-सेवा एवं गो-नंदी स्वामनी सेवा का आयोजन किया गया।
प्रातः 10:00 बजे 60 फीट रोड स्थित विमंदित पुनर्वास गृह में बच्चों को भोजन वितरण किया गया। वहीं सायं 4:30 बजे सानिया अस्पताल के सामने स्थित स्व. कपिल राज शर्मा के निज निवास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने स्व. शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत स्व. कपिल राज शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए आयोजित धार्मिक एवं सेवा कार्यों में सहभागी बनें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube