ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सियाग मेड़ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने बोरुंदा के मेड़ता सिटी चौराहे पर स्वागत किया

By Shubh Bhaskar · 16 Jul 2026 · 117 views
सियाग मेड़ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने
बोरुंदा के मेड़ता सिटी चौराहे पर स्वागत किया

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने मेड़ता ब्लॉक में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए रामप्रकाश सियाग को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति प्रदेश महासचिव (संगठन) केशव तिवारी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई। इसको लेकर बोरुंदा के मेड़ता सिटी चौराहे पर स्वागत किया गया।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार, राष्ट्रीय प्रभारी गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव तथा राष्ट्रीय प्रभारी सुश्री रीना वाल्मीकि की अनुशंसा व अनुमोदन के बाद बीटन निवासी हाल बोरुंदा रामप्रकाश सियाग को मेड़ता ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कार्यकाल अगले आदेश तक जारी रहेगा। संगठन ने नियुक्ति के साथ विश्वास जताया है कि सियाग पार्टी की विचारधारा और संगठन की आचार संहिता के अनुरूप कार्य करते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी नागौर सहित संबंधित पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।सियाग के मेड़ता ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर नागौर जिलाध्यक्ष हरिराम मातवा, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, चिमन वाल्मीकि, बाबुलाल भाखर, भरत भाटी, थानाराम भाटी, कांग्रेस एसीएसटी (जोधपुर) जिलाध्यक्ष हुकमाराम बावरी, जगदीश भंवरिया, अशोक भाटी, जगदीश टाक, नंदाराम मेहरिया, दीनाराम कमेडिया, जोराराम डिडेल, कालूराम गोदारा, मनोहर बढ़ियासर, राजेंद्रसिंह देवड़ा, देवकरण सियाग, मनोहर गोदारा, महादेव ग्वाला, रामदेव माईच व सीताराम पूनिया सहित कई लोगो ने बधाई देकर स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सियाग ने कहा कि पार्टी ने जो पद दिया है उस पर खरा उतरते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube