परशुराम सेना राजस्थान में हर्ष आचार्य को बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
By Shubh Bhaskar ·
16 Jul 2026 ·
8 views
परशुराम सेना राजस्थान में हर्ष आचार्य को बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बांसवाड़ा- बांसवाड़ा परशुराम सेना राजस्थान ने संगठन के विस्तार एवं समाज सेवा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हर्ष आचार्य को जिला अध्यक्ष, बांसवाड़ा (राजस्थान) पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 15 जुलाई 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।
नियुक्ति पत्र के अनुसार,हर्ष आचार्य (पुत्र दीपक आचार्य, निवासी ०1 एफ-17, हाउसिंग बोर्ड,बांसवाड़ा, जोधपुर,राजस्थान) की समाज के प्रति सेवा भावना और सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति परशुराम सेना के राष्ट्रीय प्रमुख एवं उपाध्यक्ष दीपक दाधीच,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजीत शर्मा,प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष पंडित मीत गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार मिश्रा तथा युवा शाखा प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अनुशंसा पर की गई।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मीत गौतम ने आशा व्यक्त की कि हर्ष आचार्य अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज और संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर परशुराम सेना के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने हर्ष आचार्य को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।