अलवर शहर में नशे के खिलाफ अखेपुरा पुलिस का सख्त एक्शन, संदिग्ध युवकों पर की कार्यवाही।
By Shubh Bhaskar ·
15 Jul 2026 ·
15 views
अलवर शहर में नशे के खिलाफ अखेपुरा पुलिस का सख्त एक्शन, संदिग्ध युवकों पर की कार्यवाही।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अखेपुरा थाना पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए सागर जलाशय, हाथी कुंड और किशन कुंड क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ सघन जांच अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की ओर से इन स्थानों पर संदिग्ध युवकों के जमावड़े और नशे से जुड़ी गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद यह कार्यवाही की गई।
पुलिस ने अभियान के दौरान क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध युवकों से पूछताछ की और उनकी तलाशी लेकर पहचान संबंधी जांच की। साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की नशे की गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
अखेपुरा थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में नशे के कारोबार और इससे जुड़े असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस भविष्य में भी इसी तरह की कार्यवाही करती रहेगी।