ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, गौ माता को राष्ट्र/राज्य माता घोषित करने की उठाई मांग

By Shubh Bhaskar · 15 Jul 2026 · 13 views
बलरामपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, गौ माता को राष्ट्र/राज्य माता घोषित करने की उठाई मांग



सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 15 जुलाई।
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में बुधवार को ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उनके आगमन पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा कार्यक्रम के आयोजक मृगेन्द्र उपाध्याय ने उनका स्वागत किया।

और उपाध्याय ने कहा कि कुछ लोग हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहते हैं, लेकिन इस पर उत्तर प्रदेश सरकार प्रभावी कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता के लोभ में धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि "गाय हमारी माता है, केवल एक पशु नहीं।" उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान सरकार गौ माता को राष्ट्र माता अथवा राज्य माता घोषित करती है तो वह और उनके अनुयायी सरकार के इस निर्णय का समर्थन करेंगे।

कार्यक्रम में संसद राम शिरोमणि वर्मा, राम प्रताप मिश्रा, रामानंद सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube