राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'पीएम श्री' राज्य स्तरीय वेबिनार आयोजित: मुख्य सचिव ने सराहे संस्था प्रधानों के नवाचार
By Shubh Bhaskar ·
15 Jul 2026 ·
226 views
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'पीएम श्री' राज्य स्तरीय वेबिनार आयोजित: मुख्य सचिव ने सराहे संस्था प्रधानों के नवाचार
पीपाड शहर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बुधवार को 'पीएम श्री' राज्य स्तरीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष वेबिनार में प्रदेश के 649 पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों सहित चयनित 14 उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लिया। वेबिनार के दौरान प्राचार्यों ने आकर्षक प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने विद्यालयों की उपलब्धियों, आधुनिक शैक्षणिक गतिविधियों और भौतिक विकास के विवरण को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने पीपाड शहर के पीएमश्री संस्था प्रधान द्वारा अपने विद्यालय में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों और नवाचारों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह वेबिनार न केवल प्रेरणादायक कहानियों को साझा करने का माध्यम बना है बल्कि यह आपसी सीख का भी एक बेहतरीन और अनूठा मंच साबित हुआ है।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव, राज्य परियोजना निदेशक एवं समग्र आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सीमा शर्मा व अशोक मीणा सहित सभी उपायुक्त एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस भव्य और सफल आयोजन पर जोधपुर के शिक्षा अधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जोधपुर जिले सहित पूरे शिक्षा विभाग के लिएगौरवशाली पल बताया है।जोधपुर स्कूल शिक्षा संयुक्त निदेशक हिम्मत सिंह तंवर,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा रजनी शेखावत,अतिरिक्त निदेशक मिथिला चारण,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कमल व्यास, व विशाल शर्मा,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशन टाक शामिल रहे।इसके साथ ही शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों में सेवानिवृत्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सोहन सिंह राठौड़, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी मांगी लाल गोयल, राज्य परिवहन अधिकारी चम्पा लाल जीनगर तथा उप प्राचार्य गजेंद्र गहलोत ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए बधाई प्रेषित की है।