ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

15 अगस्त से पहले निखरेगा बलरामपुर, डीएम ने पैदल निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

By Shubh Bhaskar · 14 Jul 2026 · 16 views
15 अगस्त से पहले निखरेगा बलरामपुर, डीएम ने पैदल निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश


चौराहों के सौंदर्यीकरण, नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने, नो वेंडिंग जोन और मल्टी लेवल पार्किंग की कार्ययोजना पर जोर
सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 14 जुलाई।
जनपद मुख्यालय को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, जाममुक्त और आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सोमवार को नगर पालिका परिषद बलरामपुर क्षेत्र का व्यापक पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात सुधार और जनसुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने वीर विनय चौराहे से अंबेडकर चौराहा, जिला मेमोरियल चिकित्सालय, मेजर चौराहा और चौक क्षेत्र तक पैदल भ्रमण कर नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नालों की नियमित सफाई के साथ टैपिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। अधिकारियों ने बताया कि टैपिंग के जरिए गंदे पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा, जिससे शहर की स्वच्छता बेहतर होगी और तुलसीपुर पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने शहर के प्रमुख चौराहों पर चल रहे सौंदर्यीकरण और पोल शिफ्टिंग कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 अगस्त से पहले सभी प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि शहर का स्वरूप अधिक आकर्षक और व्यवस्थित दिखाई दे।

जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सामने सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को देखते हुए डीएम ने तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखना सुचारु यातायात और आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक है।

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी नगर को वीर विनय चौराहे पर नो वेंडिंग जोन विकसित करने और वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को शहर में पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मल्टी लेवल पार्किंग की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने को कहा।

पैदल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ प्रस्तावित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर समयबद्ध ढंग से कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए।

डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, यातायात सुधार और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा प्रत्येक परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हेमंत गुप्ता, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अधिशासी अधिकारी, जल निगम (शहरी) के सहायक अभियंता वैभव पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube