ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 14वें दिन भी जारी।

By Shubh Bhaskar · 14 Jul 2026 · 12 views
विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 14वें दिन भी जारी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन मंगलवार को लगातार 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत अलवर शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी सैकड़ों कार्यकर्ता और सहायिकाएं मिनी सचिवालय पहुंचीं, जहां उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से भी आवश्यक व्यवस्था की गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube