लायंस क्लब बलरामपुर के नए सत्र का भव्य पदग्रहण समारोह, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परमजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही आकर्षण का केंद्र
By Shubh Bhaskar ·
14 Jul 2026 ·
14 views
लायंस क्लब बलरामपुर के नए सत्र का भव्य पदग्रहण समारोह, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परमजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही आकर्षण का केंद्र
सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर। लायंस क्लब बलरामपुर के नवीन सत्र 2026-27 का पदग्रहण समारोह रविवार को गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन परमजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी ने विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर नए सत्र की जिम्मेदारियां संभालीं।
समारोह में सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (VDG) लायन नवीन झेगरन ने पदस्थापन (इंस्टॉलेशन) की प्रक्रिया संपन्न कराई, जबकि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (PDG) लायन विशाल सिन्हा ने नए सदस्यों का इंडक्शन कराया। फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (VDG) लायन डी.एस. टोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
चार्टर सेलिब्रेशन ऑफिसर PDG लायन कमल शेखर ने क्लब के एकमात्र चार्टर सदस्य लायन अशोक गुप्ता को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ, कैबिनेट ट्रेजरर लायन दुर्गेश बंसल, PRO लायन दिलीप सिंह तथा एडमिनिस्ट्रेटर लायन प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।
लायंस क्लब बलरामपुर ने अपने ही क्लब के प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन परमजीत सिंह तथा डिस्ट्रिक्ट की फर्स्ट लेडी लायन दिलजीत कौर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में लायंस क्लब गोंडा अवध, गोंडा सेवा, बहराइच आशा, बहराइच अनुभव एवं बहराइच सिटी के सदस्यों के साथ-साथ बलरामपुर के अनेक सम्मानित नागरिकों ने भी सहभागिता की।