राजगढ़ में 19 जुलाई को होगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मासिक बैठक।
By Shubh Bhaskar ·
14 Jul 2026 ·
12 views
राजगढ़ में 19 जुलाई को होगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मासिक बैठक।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) राजगढ़ इकाई की मासिक बैठक 19 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे गोविंद देवजी बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।
पार्टी के सचिव मनोज कुमार बोहरा एडवोकेट ने बताया कि बैठक में ०5 जुलाई को आयोजित जिला काउंसिल की बैठक में पारित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी नगर पालिका एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा।
उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान अध्यक्ष की अनुमति से सदस्य अन्य महत्वपूर्ण विषय भी चर्चा के लिए रख सकेंगे। पार्टी की ओर से सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।