ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिले में 14 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर।

By Shubh Bhaskar · 14 Jul 2026 · 21 views
जिले में 14 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 14 जुलाई को अलवर जिले के विभिन्न नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के तहत अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 60, 61 एवं 62, नगर पालिका बड़ौदामेव के वार्ड 23, नगर पालिका खेड़ली, बहादुरपुर, नौगांव, कठूमर, मालाखेड़ा एवं रामगढ़ के निर्धारित वार्डों सहित गोविंदगढ़, लक्ष्मणगढ़ और राजगढ़ नगर पालिकाओं में शिविर लगाए जाएंगे। नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में भी समस्त निकाय क्षेत्र के लिए शिविर आयोजित होगा।
इसी प्रकार ग्रामीण सेवा शिविर अलवर तहसील की ग्राम पंचायत ठेकड़ा, कठूमर की नूरपुर, लक्ष्मणगढ़ की मोलिया, मालाखेड़ा की सालपुर, रामगढ़ की बगड़ राजपूत, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़, थानागाजी की भीकमपुरा तथा रैणी की बीलेटा ग्राम पंचायत में आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube