अलवर टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन।
By Shubh Bhaskar ·
13 Jul 2026 ·
10 views
अलवर टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर टैक्स बार एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन शहर के एक होटल में संपन्न हुआ। सभा में सत्र 2024–26 की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर निवर्तमान पदाधिकारी सीए महेश जैन ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन एवं उद्बोधन प्रस्तुत किया।
इसके बाद सर्वसम्मति से सत्र 2026–28 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट चन्द्र प्रकाश गुप्ता,उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट राजेन्द्र सिंह चौहान एवं एडवोकेट सूरज दत्त दुबे,सचिव पद पर सीए विपिन जैन,संयुक्त सचिव पद पर एडवोकेट नरेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर सीए प्रमोद गावा तथा ऑडिटर पद पर सीए जितेन्द्र अग्रवाल को चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में एडवोकेट अर्चना मेठी,हेमन्त सिद्ध,चन्द्रशेखर एवं कैलाश चन्द्र गुप्ता का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।
निर्वाचन की घोषणा के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।