अलवर: दिनेशचंद अग्रवाल हत्याकांड में बड़ी अपडेट, गिरफ्तार आरोपियों की कराई गई शिनाख्त परेड।
By Shubh Bhaskar ·
12 Jul 2026 ·
14 views
अलवर: दिनेशचंद अग्रवाल हत्याकांड में बड़ी अपडेट, गिरफ्तार आरोपियों की कराई गई शिनाख्त परेड।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के खदाना मोहल्ला में घर में घुसकर दिनेशचंद अग्रवाल की मुंह दबाकर हत्या करने के चर्चित मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच घटनास्थल पर भी ले जाया गया।
पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। वहीं, मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
घटनास्थल पर आरोपियों को लाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपियों को देखने के लिए भीड़ लगा दी। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और आवश्यक कार्यवाही पूरी की।
स्थानीय लोगों ने इस जघन्य हत्या पर गहरा आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही और सख्त सजा देने की मांग की।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।