ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बुर्जा राजकीय विद्यालय पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, किया आकस्मिक निरीक्षण।

By Shubh Bhaskar · 11 Jul 2026 · 87 views
बुर्जा राजकीय विद्यालय पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, किया आकस्मिक निरीक्षण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार को अलवर जिले के ग्राम बुर्जा स्थित राजकीय विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं से संबंधित प्रश्न पूछे।
शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
दौरे के समापन पर स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने शिक्षा मंत्री का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर वैद्य नरेंद्र प्रधान सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube