अलवर एसपी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 सीआई और ०4 एसआई के तबादले!
By Shubh Bhaskar ·
11 Jul 2026 ·
229 views
अलवर एसपी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 सीआई और ०4 एसआई के तबादले!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 निरीक्षकों (सीआई) और ०4 उपनिरीक्षकों (एसआई) के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख तबादलों में महेश तिवाड़ी को अखैपुरा से कोतवाली, सीमा सिनसिनवार को अकबरपुर से एनईबी, प्रेमलता को विजयमंदिर से शिवाजी पार्क, सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से अरावली विहार तथा सुनील टांक को कठूमर से वैशाली नगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार रामेश्वरलाल को अरावली विहार से उद्योग नगर, भूपेंद्र सिंह को उद्योग नगर से बगड़ तिराहा, हृदयपाल सिंह को मालाखेड़ा से नौगांवा, मोहन सिंह को बड़ौदामेव से यातायात शाखा तथा किरण सिंह को पुलिस लाइन से मालाखेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।
अन्य आदेशों में रमेश सैनी को कोतवाली से अकबरपुर, दिनेश कुमार को एनईबी से थानागाजी,राजकुमार मीणा को साइबर थाना से प्रतापगढ़, नेकीराम को लक्ष्मणगढ़ से राजगढ़ तथा राजेश कुमार को राजगढ़ से लक्ष्मणगढ़ भेजा गया है।
इसके अलावा गुरुदत्त सैनी को वैशाली नगर से कठूमर, चौथमल को पुलिस लाइन से धोलागढ़ देवी, बनवारीलाल को जिला विशेष शाखा,स्नेहलता को एएचटीयू,शेरसिंह को पुलिस लाइन,किशनलाल एवं राजीव कुमार को साइबर थाना, संजय शर्मा को यातायात शाखा से अखैपुरा,विजयपाल सिंह को विजयमंदिर,बनेसिंह को राजगढ़ से रैणी तथा धीरेंद्र सिंह को डीएसटी से गोविंदगढ़ थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस तबादला सूची को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।