ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मंशीरपुर में पेयजल संकट पर महिलाओं का फूटा आक्रोश, सैकड़ों महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंचीं।

By Shubh Bhaskar · 09 Jul 2026 · 32 views
मंशीरपुर में पेयजल संकट पर महिलाओं का फूटा आक्रोश, सैकड़ों महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंचीं।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-रामगढ़- पंचायत समिति रामगढ़ के ग्राम मंशीरपुर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार को ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। गांव की सैकड़ों महिलाएं रामगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और जल संकट के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
एसडीएम सुभाष यादव की अनुपस्थिति में महिलाओं ने उनका ज्ञापन प्रतिनिधि जीतू सैनी को सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीण महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि मंशीरपुर गांव की पेयजल समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान किया जाए,ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे व्यापक जनआंदोलन करने को मजबूर होंगी।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद प्रतिनिधि जीतू सैनी ने ग्रामीणों की मांग संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube