अलवर में सक्रिय डीजल चोर गैंग, सड़क किनारे खड़े टैंकर से हजारों रुपये का डीजल चोरी।
By Shubh Bhaskar ·
09 Jul 2026 ·
31 views
अलवर में सक्रिय डीजल चोर गैंग, सड़क किनारे खड़े टैंकर से हजारों रुपये का डीजल चोरी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले में डीजल चोरी करने वाली गैंग एक बार फिर सक्रिय होती नजर आ रही है। सड़क किनारे खड़े एक टैंकर की टंकी से डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दो युवक एक बुलेरो गाड़ी में मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी को टैंकर के पास साइड में खड़ा किया और अपने साथ लाए तीन केन तथा पाइप की मदद से टैंकर की टंकी से डीजल निकालना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने टैंकर से तीन केन डीजल भरकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना से क्षेत्र में खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यदि यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है तो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में डीजल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।