ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान की रेत में मिले रणनीतिक खनिज, भारत के लिए बड़ी संभावना: *जे.पी. पांडेय*

By Shubh Bhaskar · 09 Jul 2026 · 35 views
राजस्थान की रेत में मिले रणनीतिक खनिज, भारत के लिए बड़ी संभावना: *जे.पी. पांडेय*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीआलवर):- जयपुर- भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता एवं झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने राजस्थान की रेत में रणनीतिक महत्व के खनिज मिलने की खबर पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि वैज्ञानिक जांच और विस्तृत खोज में इन खनिजों की पर्याप्त मात्रा की पुष्टि होती है, तो यह भारत की तकनीकी, औद्योगिक और सामरिक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
पांडेय ने कहा कि सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए जिन महत्वपूर्ण खनिजों पर भारत को लंबे समय तक अन्य देशों पर निर्भर रहना पड़ा, उनमें से कुछ खनिज राजस्थान की रेत में सामान्य स्तर से अधिक मात्रा में मिलने की जानकारी उत्साहजनक है। उनके अनुसार, गैलियम (Gallium) आधुनिक सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए महत्वपूर्ण खनिज है, जबकि कोबाल्ट और क्रोमियम का उपयोग रक्षा उपकरणों तथा उच्च तकनीक वाले औद्योगिक उत्पादों के निर्माण में किया जाता है।
उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में वैज्ञानिक सर्वेक्षणों के दौरान लिथियम और टंगस्टन जैसे अन्य महत्वपूर्ण खनिज भी पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होते हैं, तो भारत वैश्विक स्तर पर खनिज संसाधनों के क्षेत्र में और अधिक मजबूत स्थिति हासिल कर सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थान में खनिजों की खोज और वैज्ञानिक अनुसंधान को गति मिलने से देश की रणनीतिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी तथा भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि इस दिशा में गहन वैज्ञानिक अध्ययन, खनिज सर्वेक्षण और जिम्मेदार खनन की आवश्यकता है। उनके अनुसार, यदि उपलब्ध संभावनाएं वास्तविक भंडार के रूप में विकसित होती हैं, तो आने वाले समय में राजस्थान भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube