माचाड़ी सीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 71 मरीजों को मिला लाभ।
By Shubh Bhaskar ·
09 Jul 2026 ·
26 views
माचाड़ी सीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 71 मरीजों को मिला लाभ।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को लूपिन फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 71 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष व अन्य संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह (डायबिटीज), अस्थमा, दमा तथा हृदय संबंधी रोगों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी और पात्र मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर में डॉ. वीरेंद्र कुमार मीणा, डॉ. कविता राजपूत, सपोर्ट स्टाफ महेंद्र सिंह, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा, डीईओ दिलीप, फार्मासिस्ट महेश, रेडियोग्राफर विश्वसुगंध, काउंसलर महिमा सिंह, लैब तकनीशियन खुशबू ज्योतिषी, स्पायरोमेट्री तकनीशियन दीपिका सिंह,ईसीजी तकनीशियन अंजलि जांगिड़, एएनएम रुकसार, गोपेश शर्मा सहित लूपिन फाउंडेशन का स्टाफ उपस्थित रहा।
शिविर के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों को समय पर स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवा उपलब्ध कराकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।